DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: द विंग फाउंडेशन एकेडमी के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Jehanabad News: द विंग फाउंडेशन एकेडमी के वार्षिकोत्सव में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
InShot_20250329_091952636

जहानाबाद के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित द विंग फाउंडेशन एकेडमी के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर द विंग फाउंडेशन एकेडमी के निदेशक संतोष शर्मा ने जिला पदाधिकारी को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही लोजपा नेत्री इंदू कश्यप को भी सम्मानित किया गया।

Digital Women Trust

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें इस भव्य आयोजन में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें और उनकी रुचि के अनुसार उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि बच्चे जिस भी क्षेत्र में जाना चाहते हैं, चाहे वह खेल, कला, पेंटिंग, संगीत या कोई अन्य क्षेत्र हो, उन्हें उस दिशा में प्रेरित करना चाहिए ताकि वे जिले, राज्य और देश का नाम रोशन कर सकें।

वार्षिकोत्सव के दौरान एकेडमी के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में एक जादूगर ने भी अपने अद्भुत जादूई करतब दिखाए, जिससे दर्शक रोमांचित हो गए।

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित इस वार्षिकोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। निदेशक संतोष शर्मा ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और शिक्षा के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित करने की अपील की।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़