DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: कायनात इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ‘रिफ्लेक्शन्स इंटरनेशनल 2025’ लखनऊ में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

Jehanabad News: कायनात इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ‘रिफ्लेक्शन्स इंटरनेशनल 2025’ लखनऊ में करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व
IMG_20250829_194612

जहानाबाद कायनात नगर, काको स्थित कायनात इंटरनेशनल स्कूल के छात्र आगामी ‘रिफ्लेक्शन्स इंटरनेशनल 2025’ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए चयनित हुए हैं। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम विश्व के सबसे बड़े विद्यालय सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS), लखनऊ द्वारा 30 अगस्त से 2 सितम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।

विद्यालय की टीम में आठ प्रतिभाशाली छात्र—अनुपम आनंद, मोतीब आलम, अंकैश कुमार, कुमज कश्यप, साजिद अली, फैज़ अंसारी, चाहत मल्होत्रा और सौरभ कुमार शामिल हैं। यह टीम अपने मार्गदर्शक मोहम्मद हसनैन आलम के नेतृत्व में वाद-विवाद, क्विज़, समूह चर्चा, मॉडल निर्माण और सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।

Digital Women Trust

विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष शकील अहमद काकवी ने कहा कि “रिफ्लेक्शन्स इंटरनेशनल एक वैश्विक मंच है, जो युवा मस्तिष्कों को शैक्षिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक आदान-प्रदान के लिए जोड़ता है। यह हमारे छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने और दृष्टिकोण को व्यापक करने का सुनहरा अवसर है।”

उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण परिवेश से आने वाले इन छात्रों के लिए यह अवसर न सिर्फ़ प्रेरणादायक है, बल्कि उन्हें विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाने का मौका भी देगा।

विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण और छात्र समुदाय ने टीम को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे विद्यालय और बिहार का नाम रोशन करेंगे।

Jehanabad News: Students of Kaynat International School will represent Bihar in ‘Reflections International 2025’ Lucknow

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़