DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: छात्र युवा संसद में भाग लेने पटना रवाना हुए जहानाबाद के छात्र राजद कार्यकर्ता

Jehanabad News: छात्र युवा संसद में भाग लेने पटना रवाना हुए जहानाबाद के छात्र राजद कार्यकर्ता
IMG_20250626_144244

जिलाध्यक्ष शैलेश यादव बोले — “तेजस्वी यादव ही बनेंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री”

जहानाबाद पटना स्थित बापू सभागार में आयोजित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के छात्र युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेने के लिए छात्र राजद जहानाबाद इकाई के सैकड़ों कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना हुए।

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व छात्र राजद जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार यादव कर रहे हैं। रवाना होने से पहले कार्यकर्ता स्थानीय राजद कार्यालय में एकत्र हुए और एकता व जोश का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

Digital Women Trust

शैलेश यादव ने कहा कि “राजद हमेशा छात्रों और युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाता रहा है। छात्र युवा संसद युवाओं के लिए राजनीति, सामाजिक न्याय और जन सरोकारों को समझने का एक बेहतरीन मंच है। यह कार्यक्रम तेजस्वी यादव जी के नेतृत्व में युवाओं को सामाजिक न्याय की विचारधारा से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

उन्होंने आगे कहा कि “राजद की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। आज पूरे बिहार के युवा तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर भरोसा कर रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। सरकार बनते ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों में भारी वृद्धि होगी।”

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे छात्र संसद के मंच से जिले का मान बढ़ाएंगे और राजद की नीतियों को मजबूती से आगे ले जाएंगे।

Jehanabad News: Student RJD workers of Jehanabad left for Patna to participate in Student Youth Parliament

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़