DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: कानू विकास संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कानू का बयान: मतदाता सूची में सुधार के नाम पर जनता को वंचित करने की साजिश

Jehanabad News: कानू विकास संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कानू का बयान: मतदाता सूची में सुधार के नाम पर जनता को वंचित करने की साजिश
IMG_20250709_175102

जहानाबाद कानू विकास संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कानू ने आज जहानाबाद में एक प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची सुधार अभियान पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वह चुनाव आयोग का सम्मान करते हैं, लेकिन इस वक्त मतदाता सूची में सुधार का निर्णय जनता के साथ अन्याय है।

अजय कानू ने कहा कि लोकसभा चुनाव को बीते कुछ ही महीने हुए हैं, उस समय भी यही मतदाता थे। तब कोई व्यापक सुधार नहीं किया गया, अब अचानक इतने कम समय में सुधार प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि चुनाव नजदीक हैं और महज एक महीने का वक्त दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में कई ऐसे दस्तावेज मांगे जा रहे हैं, जो आम जनता के पास मौजूद नहीं हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोग वोट देने के अधिकार से वंचित हो सकते हैं।

Digital Women Trust

उन्होंने खास तौर पर बिहार के प्रवासी मजदूरों की समस्या को उठाते हुए कहा कि प्रदेश के लाखों लोग रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं। ऐसे में न तो वे समय पर फॉर्म भर सकते हैं, न ही दस्तावेज जमा कर सकते हैं। इसके चलते उनकी वोटर लिस्ट से नाम कटने की आशंका है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार को यह कार्य करना था तो इसे छह महीने या साल भर पहले किया जाना चाहिए था।

इस मौके पर अजय कानू ने ‘इंडिया गठबंधन’ द्वारा बुलाए गए बिहार बंद का समर्थन करते हुए कहा कि वे खुद अति पिछड़ा वर्ग के नेता हैं और इस मुद्दे पर पूरी मजबूती से जनता के साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के समक्ष उन्होंने दलितों और पिछड़ों से जुड़ी पांच सूत्री मांग भी रखी है।

अजय कानू ने कहा कि जहानाबाद समेत बिहार के कई जिलों में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। उन्होंने खुद को इस आंदोलन का हिस्सा बताया, हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इस समय वे किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े हैं, पर इंडिया पार्टी की विचारधारा से वे अब भी सहमत हैं।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अजय कानू ने कानू समाज के हक की भी बात रखी। उन्होंने कहा कि कानू समाज बिहार की कुल जनसंख्या का करीब 3% है, लेकिन उन्हें राजनीतिक और सरकारी हिस्सेदारी नहीं मिल रही है। उन्होंने मांग की कि कानू समाज को भी पार्टी और सरकार में उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए और आरक्षित सीटों पर उनकी हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाए।

अंत में उन्होंने कहा कि सरकार को अपने निर्णय पर पुनर्विचार कर जनता के हित में समय बढ़ाने और प्रक्रिया सरल करने की जरूरत है।

Jehanabad News: Statement of Ajay Kanu, state president of Kanu Vikas Sangh: Conspiracy to deprive the public in the name of correction in voter list

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़