DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: राष्ट्रीय सब जूनियर सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के लिए जिले के सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी लुधियाना रवाना

Jehanabad News: राष्ट्रीय सब जूनियर सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के लिए जिले के सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी , लुधियाना रवाना
Jehanabad soft tennis team to play in ludhiana

जहानाबाद 25 मार्च, 2025: आगामी 27 मार्च से 31 मार्च 2025 तक राष्ट्रीय सब जूनियर सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप पंजाब के लुधियाना में आयोजित की जा रही है। जहानाबाद जिले से तीन खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम में हुआ है। संगठन स्तरीय इस चैंपियनशिप में जहानाबाद जिले से बिहार के सब जूनियर , अंडर 15 टीम में,आदित्य पुष्कर , विश्वजीत कुमार तथा प्राची कुमारी को शामिल किया गया है। इसकी जानकारी जहानाबाद सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष  सुरज कुमार और सचिव रोहन कुमार द्वारा दी गई ।

इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए खेल विभाग, जहानाबाद के वरीय पदाधिकारी -सह- अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) विनय कुमार के द्वारा भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गई हैं तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक तालिका में जगह बनाने एवं बिहार का नाम रोशन करने का भी निर्देश युवा खिलाड़ियों को दिया गया है। इस मौके पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा पूनम कुमारी भी मौजूद रही। उन्होंने भी बच्चों को जीत की शुभकामना दी।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़