DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Jehanabad News: प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
InShot_20260909_080416683

जहानाबाद  प्रजापति समाज से विधान परिषद सदस्य (MLC) बनने के बाद शिवरानी प्रजापति मंगलवार को पहली बार जहानाबाद पहुंचीं। उनके आगमन को लेकर प्रजापति समाज के लोगों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जिला अतिथि गृह में पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं प्रजापति समाज के जिला अध्यक्ष चंचल प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया।

स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग और महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कार्यकर्ताओं ने शिवरानी प्रजापति को MLC बनने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह विधान परिषद में समाज की आवाज को मजबूती से उठाएंगी और समाज के हितों के लिए प्रभावी ढंग से काम करेंगी।

Digital Women Trust

मीडिया से बातचीत में शिवरानी प्रजापति ने बिहार सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से प्रजापति समाज के उत्थान और विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के हित में भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए भी प्रयास किया जाएगा।

वहीं, पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं प्रजापति समाज के जिला अध्यक्ष चंचल प्रजापति ने शिवरानी प्रजापति के MLC बनने को समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रजापति समाज की राजनीतिक भागीदारी के लिए एक नई शुरुआत है। अब समाज विधायकी और लोकसभा में भी अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि इसके लिए संगठनात्मक स्तर पर व्यापक अभियान चलाया जाएगा और समाज के लोगों को राजनीतिक रूप से मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। स्वागत समारोह में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Jehanabad News: Shivrani Prajapati arrived in Jehanabad for the first time after becoming an MLC representing the Prajapati community; party workers accorded her a grand welcome.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़