DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: स्काउट और गाइड को मिलेगा प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण, प्लास्टिक मुक्त अभियान की भी घोषणा

Jehanabad News: स्काउट और गाइड को मिलेगा प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण, प्लास्टिक मुक्त अभियान की भी घोषणा
IMG_20250610_141945

जहानाबाद भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जहानाबाद एवं भारत स्काउट और गाइड जहानाबाद की एक संयुक्त बैठक आज गांधी मैदान स्थित रेड क्रॉस सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राज किशोर प्रसाद ‘सचिन’, सचिव – रेड क्रॉस सोसाइटी, जहानाबाद ने की।

बैठक में तीन दिवसीय प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार की गई। राज किशोर प्रसाद ने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए सिविल सर्जन या डीपीएम से संपर्क कर इस सप्ताह के भीतर तिथि निर्धारित कर दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान स्काउट और गाइड के कैडेटों को रेड क्रॉस सोसाइटी का जूनियर सदस्य भी बनाया जाएगा, ताकि वे समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकें।

Digital Women Trust

इस अवसर पर यह भी निर्णय लिया गया कि जून के अंत तक सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत स्थानीय सब्जी मंडी में कपड़े के थैले वितरित कर लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह अभियान रेड क्रॉस और स्काउट-गाइड की संयुक्त पहल के रूप में संचालित होगा।

बैठक में हरिशंकर कुमार, शुभम कुमार, ज्योति मनी, निशा भारती, खुशी कुमारी, अनुष्का कुमारी, गौतम कुमार, अभिषेक कुमार और नंदनी कुमारी को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए सचिव महोदय द्वारा प्रतीकस्वरूप ‘रिंग’ भेंट कर सम्मानित किया गया।

बैठक सामाजिक जागरूकता, सेवाभाव और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

निवेदक:
राज किशोर प्रसाद ‘सचिन’
सचिव, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जहानाबाद
(संयुक्त तत्वावधान में – भारत स्काउट और गाइड, जहानाबाद)

Jehanabad News: Scouts and Guides will get first aid training, plastic free campaign also announced

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़