DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: सत्यम पांडे ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल, जिले का बढ़ाया मान

Jehanabad News: सत्यम पांडे ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल, जिले का बढ़ाया मान
IMG_20250613_205449

जहानाबाद, जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब हाटी, जहानाबाद निवासी सत्यम पांडे ने 16वीं राज्य स्तरीय बालक-बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

यह चैंपियनशिप बिहार के कटिहार जिले में 10 जून से 12 जून तक आयोजित की गई थी, जिसमें राज्य के 37 जिलों से करीब 300 प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भाग लिया। सत्यम पांडे ने 60 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले तक का सफर तय किया और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया।

Digital Women Trust

जिले में खुशी की लहर

सत्यम की इस उपलब्धि पर कोच, परिजन और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। उनके इस प्रदर्शन को जिले में युवाओं के लिए प्रेरणा बताया जा रहा है। स्थानीय खेल संघों ने भी उन्हें बधाई दी है और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं।

सत्यम पांडे की मेहनत और समर्पण ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जहानाबाद के युवा खिलाड़ी भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर मिलें।

सत्यम की यह सफलता आने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी।

Jehanabad News: Satyam Pandey won silver medal in state level boxing championship, increased the prestige of the district

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़