DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: सफाई कर्मियों की बैठक, 10 सूत्री मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी.

Jehanabad News: सफाई कर्मियों की बैठक, 10 सूत्री मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी.
InShot_20260831_194008458

जहानाबाद। नगर परिषद जहानाबाद के सफाई कर्मियों की सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले 10 अगस्त को किए गए धरना-प्रदर्शन के दौरान नगर परिषद के समक्ष रखी गई 10 सूत्री मांगों पर चर्चा की गई। सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने उस समय उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। कुछ मांगों को जल्द पूरा करने तथा सभी मांगों को 30 अगस्त तक पूरा करने की बात कही गई थी। लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी अब तक मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मांगें पूरी नहीं होने से सफाई कर्मियों में काफी आक्रोश है। बैठक में सफाई मजदूर यूनियन के रविंद्र यादव भी शामिल हुए और बैठक का संचालन किया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी प्रतिदिन शहर को स्वच्छ रखने के लिए मेहनत करते हैं। कई बार उन्हें नालियों और गटर में उतरकर सफाई करनी पड़ती है, लेकिन काम के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरण तक उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं। रविंद्र यादव ने कहा कि सफाई कर्मियों को सेफ्टी जैकेट, दस्ताने और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। सुरक्षा के अभाव में कर्मियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का खतरा बना रहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद को इसकी जानकारी दिए जाने के बावजूद अब तक पर्याप्त सुरक्षा सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई है। बैठक में महिला और पुरुष सफाई कर्मियों ने हिस्सा लेकर अपनी समस्याएं रखीं। कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर अधिकारी को लिखित आवेदन दिया जाएगा और लंबित 10 सूत्री मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की जाएगी। रविंद्र यादव ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सफाई कर्मी पहले से बड़ा धरना-प्रदर्शन और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों की सुरक्षा और अधिकारों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

Jehanabad News: Sanitation workers hold meeting; warn of agitation if their 10-point demands are not met.

Digital Women Trust
Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़