DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: विकसित भारत, समृद्ध बिहार के संकल्प के साथ आयोजित हुआ सहयोग शिविर

Jehanabad News: विकसित भारत, समृद्ध बिहार के संकल्प के साथ आयोजित हुआ सहयोग शिविर
InShot_20260818_131259578

जहानाबाद में “विकसित भारत, समृद्ध बिहार” के संकल्प के साथ आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सभी पंचायतों में “सहयोग शिविर” आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद की संयुक्त अध्यक्षता में सिकरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति, जहानाबाद में “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों की विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निवारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिविर में मुख्य रूप से भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़े आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निवारण किया गया। इस दौरान आमजन को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन एवं पुलिस की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया। जहानाबाद पुलिस एवं जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान, बेहतर जनसेवा एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सतत प्रतिबद्ध है।

Jehanabad News: ‘Sahyog Shivir’ (Cooperation Camp) organized with the resolve of a developed India and a prosperous Bihar.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़