DW Samachar – Header
BREAKING

Jehananad News: हैदराबाद में  रोहित ने लहराया जीत का परचम, जूनियर राष्ट्रीय रग्बी में बिहार को दिलाया गोल्ड।

Jehananad News: हैदराबाद में रोहित ने लहराया जीत का परचम, जूनियर राष्ट्रीय रग्बी में बिहार को दिलाया गोल्ड।
InShot_20260714_123540400

स्लग:राष्ट्रीय रग्बी में जहानाबाद के रोहित का गोल्ड

बिहार के जहानाबाद जिले के शकूराबाद निवासी रोहित कुमार ने जूनियर राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। हैदराबाद में आयोजित इस प्रतियोगिता में रोहित के दमदार प्रदर्शन के बाद जहानाबाद लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जहानाबाद जिला रग्बी संघ के सह सचिव प्रदीप प्रकाश ने बताया कि रोहित कुमार का चयन जूनियर राष्ट्रीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में हुआ था। यह प्रतियोगिता 9 से 11 जुलाई तक हैदराबाद के जीएमसी बालयोगी एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित हुई। रोहित ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए बिहार को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि कोच विकास कुमार के मार्गदर्शन में रोहित लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ अभ्यास कर रहे हैं। इससे पहले भी वह कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं।

Digital Women Trust

इस बार गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने एक बार फिर जहानाबाद का गौरव बढ़ाया है। रोहित के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचने पर खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिठाई खिलाकर उनकी जीत का जश्न मनाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि पर बिहार रग्बी एसोसिएशन के सचिव डॉ. पंकज कुमार ज्योति, जहानाबाद रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन कुमार, सचिव गौतम कुमार, सह सचिव प्रदीप प्रकाश, कोच विकास कुमार, प्रकाश कुमार, विक्रम कुमार, आकाश कुमार समेत कई खेल प्रेमियों ने रोहित को बधाई दी। विकास कुमार, कोच अगर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन का सहयोग मिले तो ग्रामीण क्षेत्रों के और भी खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी आधुनिक प्रशिक्षण और खेल सामग्री से वंचित रह जाते हैं। यदि उन्हें आवश्यक सुविधाएं मिलें तो वे देश और राज्य का नाम और ऊंचा कर सकते हैं।” रोहित कुमार की इस सफलता ने न सिर्फ जहानाबाद बल्कि पूरे बिहार के युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि प्रतिभा को यदि सही मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्णिम इतिहास रच सकते हैं।

Jehanabad News: Rohit triumphs in Hyderabad, securing gold for Bihar at the Junior National Rugby Championship.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़