DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: बिहार के किसानों को “अपराधी” कहे जाने के विरोध में आरजेडी किसान प्रकोष्ठ ने किया मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री का पुतला दहन

Jehanabad News: बिहार के किसानों को "अपराधी" कहे जाने के विरोध में आरजेडी किसान प्रकोष्ठ ने किया मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री का पुतला दहन
IMG_20250720_191309

जहानाबाद बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) द्वारा किसानों को “अपराधी” कहे जाने पर राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ ने आज पूरे राज्य में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में जहानाबाद जिला मुख्यालय पर भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।

यह विरोध प्रदर्शन माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राजद प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल के आह्वान पर आयोजित किया गया। इस आंदोलन का नेतृत्व राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ, जहानाबाद के जिलाध्यक्ष श्री संजय कुमार ने किया।

Digital Women Trust

“किसानों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” – आरजेडी किसान प्रकोष्ठ

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारी द्वारा किसानों को अपराधी कहना अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। यह बयान न सिर्फ किसानों के सम्मान को ठेस पहुँचाता है, बल्कि यह सरकार की जनविरोधी मानसिकता को भी उजागर करता है।

राजद किसान प्रकोष्ठ ने साफ किया कि जब तक सरकार ऐसे अधिकारी को पद से नहीं हटाती, तब तक यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से चलता रहेगा।

पुतला दहन में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता

जहानाबाद में हुए इस विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने की। उनके साथ उपस्थित अन्य प्रमुख नेताओं में शामिल थे:

श्याम बिहारी सिंह – मुखिया, नेहरू पंचायत

राजेश कुमार – प्रखंड अध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ

महेश यादव, शैलेश कुमार, रंजीत यादव, जितेंद्र सिंह, सुशील कुमार, पप्पू यादव, प्रभात रंजन, कामेश्वर प्रसाद सहित

सैकड़ों स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक

सरकार को चेतावनी – किसान विरोधी मानसिकता तुरंत बदले

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार किसानों के सम्मान की रक्षा नहीं करती, और ऐसे अधिकारी को पद से नहीं हटाती, तो यह आंदोलन जिलों से निकल कर प्रखंड एवं गांव स्तर तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही जरूरत पड़ी तो राजधानी में भी बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

राजद किसान प्रकोष्ठ ने दोहराया कि किसान देश की रीढ़ हैं, और उनका अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Jehanabad News: RJD Kisan Cell burnt effigies of the Chief Minister and Prime Minister in protest against calling Bihar farmers “criminals”

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़