DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: विश्व यक्ष्मा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, जागरूकता बढ़ाने पर दिया गया जोर

Jehanabad News: विश्व यक्ष्मा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, जागरूकता बढ़ाने पर दिया गया जोर
Videoshot_20250324_134706

जहानाबाद। विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल, जहानाबाद में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. देवेंद्र प्रसाद ने क्षय रोग (टीबी) की रोकथाम, इसके उपचार और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी पूरी तरह से इलाज योग्य बीमारी है, बशर्ते मरीज समय पर दवा लें और चिकित्सकीय परामर्श का पालन करें। उन्होंने समुदाय में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मरीजों को जल्दी पहचान कर इलाज शुरू कराने पर विशेष जोर दिया।

Digital Women Trust

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने इस अवसर पर “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” का नारा बुलंद किया और लोगों से अपील की कि यदि किसी को दो हफ्ते से ज्यादा खांसी, रात में पसीना आना या वजन घटना जैसे लक्षण हों, तो वे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न इकाइयों ने टीबी उन्मूलन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी और मरीजों को मुफ्त जांच और उपचार की सुविधा के बारे में बताया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़