DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जदयू के सांगठनिक चुनाव की तैयारी शुरू, प्रखंड स्तरीय चुनाव पदाधिकारियों की घोषणा

Jehanabad News: जदयू के सांगठनिक चुनाव की तैयारी शुरू, प्रखंड स्तरीय चुनाव पदाधिकारियों की घोषणा
IMG_20260211_213431


जहानाबाद। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सांगठनिक चुनाव को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बिहार प्रदेश जदयू द्वारा नियुक्त जिला निर्वाची पदाधिकारी अवधेश शर्मा एवं जिला निर्वाची पर्यवेक्षक रणविजय पटेल की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजू सिंह तथा पूर्व जिला निर्वाची पदाधिकारी सुशील कुमार सिन्हा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
बैठक में प्रखंड स्तरीय सांगठनिक चुनाव की रूपरेखा तय की गई तथा विभिन्न प्रखंडों के निर्वाची पदाधिकारी और निर्वाची पर्यवेक्षकों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
जिला निर्वाची पदाधिकारी अवधेश शर्मा ने कहा कि जदयू एक लोकतांत्रिक दल है और संगठनात्मक चुनाव इसकी मजबूती का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि सांगठनिक चुनाव पार्टी की आंतरिक लोकतांत्रिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे कार्यकर्ताओं को नेतृत्व संभालने का अवसर मिलता है।
प्रखंडवार चयनित पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बताया गया कि जहानाबाद प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी रामनरेश कुशवाहा तथा निर्वाची पर्यवेक्षक मनोज चंद्रवंशी बनाए गए हैं। जहानाबाद नगर परिषद के निर्वाची पदाधिकारी रजनीश कुमार बिकु और निर्वाची पर्यवेक्षक मेराज अहमद होंगे।
घोसी प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी चंदन दांगी और निर्वाची पर्यवेक्षक अरमान अहमद बनाए गए हैं। काको प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी रंजन कुमार तथा निर्वाची पर्यवेक्षक बैजनाथ शर्मा होंगे। हुलासगंज प्रखंड में निर्वाची पदाधिकारी भीमसेन प्रसाद और निर्वाची पर्यवेक्षक चंद्रभानु प्रसाद का चयन किया गया है।
मोदनगंज प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी राजीव रंजन चंद्रवंशी और निर्वाची पर्यवेक्षक मनोरमा देवी होंगी। मखदुमपुर प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी राजेश कुमार पप्पू तथा निर्वाची पर्यवेक्षक नरेंद्र किशोर शर्मा बनाए गए हैं। वहीं रतनी प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी राजू पटेल और निर्वाची पर्यवेक्षक हरेराम शर्मा होंगे।
जिला निर्वाची पर्यवेक्षक रणविजय पटेल ने कहा कि सभी चयनित पदाधिकारी निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ चुनाव संपन्न कराएं, ताकि कार्यकर्ताओं का विश्वास बना रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही कराई जाएगी।
जिला निर्वाची पदाधिकारी अवधेश शर्मा ने जानकारी दी कि जदयू के प्रखंड स्तरीय सांगठनिक चुनाव 20 फरवरी से 23 फरवरी के बीच संपन्न होंगे। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी और चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से कराए जाएंगे।
बैठक में मौजूद नेताओं ने विश्वास जताया कि संगठनात्मक चुनाव से पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा आने वाली राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना किया जा सकेगा।

Jehanabad News: Preparations begin for JDU’s organizational elections, block-level election officials announced

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़