DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जहानाबाद सदर सीट पर बढ़ी सियासी गर्मी — निर्दलीय प्रत्याशी बबलू मुखिया को मिला पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया का समर्थन

Jehanabad News: जहानाबाद सदर सीट पर बढ़ी सियासी गर्मी — निर्दलीय प्रत्याशी बबलू मुखिया को मिला पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया का समर्थन
IMG_20251031_072653

जहानाबाद बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान से पहले जहानाबाद जिले में सियासी हलचल तेज़ हो गई है। जिले की तीन विधानसभा सीटों में से जहानाबाद सदर सीट पर मुकाबला अब और दिलचस्प बन गया है। यहां विभिन्न दलों के प्रत्याशियों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी पूरी ताकत से मैदान में उतर चुके हैं।

इसी क्रम में मांदिल पंचायत के मुखिया एवं निर्दलीय प्रत्याशी बबलू कुमार उर्फ बबलू मुखिया को चुनावी दौड़ में एक बड़ा राजनीतिक समर्थन मिला है। उन्हें पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) का आधिकारिक समर्थन प्राप्त हुआ है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस समर्थन से बबलू मुखिया की स्थिति मजबूत होगी और मुकाबला और भी रोचक हो जाएगा।

Digital Women Trust

समर्थन की घोषणा के मौके पर पार्टी के नेताओं ने कहा कि बबलू मुखिया जमीनी स्तर पर जनता से गहराई से जुड़े हुए हैं और उनका कार्यशैली पूरी तरह जनता-केन्द्रित है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने सामाजिक मुद्दों पर एक समान दृष्टिकोण और जनहित की भावना को देखते हुए उन्हें समर्थन देने का निर्णय लिया है।

वहीं, समर्थन मिलने पर बबलू मुखिया ने कहा — “जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है और मैं विकास एवं जनसेवा के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहा हूं। यह चुनाव टाइट फाइट है और अंततः जनता ही तय करेगी कि जहानाबाद सीट का सिरताज कौन बनेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि उनका उद्देश्य जहानाबाद को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करना है, जहाँ हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुँचे और कोई भी परिवार योजनाओं से वंचित न रहे।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बबलू मुखिया के पक्ष में पीपल्स पार्टी का समर्थन मिलना जहानाबाद सदर सीट के समीकरणों में नया मोड़ साबित हो सकता है। अब नज़रें इस बात पर टिकी हैं कि जनता का जनादेश आखिर किसे मिलता है।

Jehanabad News: Political heat rises in the Jehanabad Sadar seat – Independent candidate Bablu Mukhiya receives support from the People’s Party of India.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़