DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: मखदुमपुर में एक महीने पहले हुए युवक हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन

Jehanabad News: मखदुमपुर में एक महीने पहले हुए युवक हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन
IMG_20250531_140732

25 हजार की सुपारी में कराई गई थी हत्या – तीन अभियुक्त गिरफ्तार

जहानाबाद  जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र में करीब एक महीने पहले हुए युवक की गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा जहानाबाद पुलिस ने कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे सुपारी किलिंग की साजिश सामने आई है। पुलिस ने मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Digital Women Trust

शनिवार  को एक प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मखदुमपुर में जिस युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी, उसकी हत्या 25 हजार रुपये की सुपारी देकर करवाई गई थी। इस मामले में तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचना के आधार पर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।हालाकि एक की तलाश जारी है ।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से अपराध में प्रयुक्त हथियार, मोबाइल फोन तथा अन्य साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पुलिस की विशेष टीम द्वारा की गई है, जो लगातार हत्याकांड की जांच में जुटी थी।

अरविंद प्रताप सिंह ने यह भी कहा कि जहानाबाद पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार छापेमारी और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना पुलिस को तत्काल दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

मखदुमपुर में दिनदहाड़े हुई इस हत्या से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल था। अब पुलिस द्वारा की गई त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि जिले में कानून का राज कायम रखने के लिए किसी भी साजिशकर्ता या अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Jehanabad News: Police solved the case of murder of a youth that happened a month ago in Makhdumpur

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़