DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: प्रत्येक रविवार पौधारोपण का संकल्प, गायत्री परिवार ने मनाया 212वां साप्ताहिक कार्यक्रम

Jehanabad News: प्रत्येक रविवार पौधारोपण का संकल्प, गायत्री परिवार ने मनाया 212वां साप्ताहिक कार्यक्रम
IMG-20250623-WA0022

जहानाबाद। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार जहानाबाद की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा 212वें साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन मखदुमपुर प्रखंड के सागरपुर गांव में किया गया। यह कार्यक्रम राकेश कुमार चुन्नू की निजी भूमि पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक विधि-विधान के अनुसार गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र के सस्वर उच्चारण तथा पौधों की पूजा के साथ की गई।

Digital Women Trust

इस अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के अभय कुमार ने कहा,

“वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण पर्यावरण असंतुलन का प्रमुख कारण बन गया है। इसे रोकने का सबसे सहज और प्रभावी उपाय है—वृक्षारोपण। प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है कि हर वर्ष कम-से-कम 10 पौधे लगाकर उनकी देखभाल करें।”

उन्होंने आगे कहा कि वृक्षारोपण केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि युगधर्म है। गायत्री परिवार के सप्त आंदोलनों में से एक प्रमुख आंदोलन पर्यावरण संरक्षण भी है, और उसी के अंतर्गत यह नि:शुल्क साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

अब तक जिले में लगभग 40,000 से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है। यह अभियान तब तक चलता रहेगा जब तक पर्यावरण संतुलित नहीं हो जाता।

इस कार्यक्रम में राकेश कुमार चुन्नू, अभय कुमार, अनीश कुमार, धर्मेंद्र कुमार समेत कई अन्य स्थानीय सदस्य एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

Jehanabad News: Pledge to plant trees every Sunday, Gayatri Parivar celebrated 212th weekly program

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़