DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: ईस्ट इंडिया पावरलिफ्टिंग एवं आर्म रैसलिंग चैंपियनशिप 2025 में बिहार के खिलाड़ी करेंगे जलवा

Jehanabad News: ईस्ट इंडिया पावरलिफ्टिंग एवं आर्म रैसलिंग चैंपियनशिप 2025 में बिहार के खिलाड़ी करेंगे जलवा
IMG_20250906_140606

जहानाबाद  बिहार के होनहार खिलाड़ी, जिन्होंने पहले भी 2nd Winner पंजा कुश्ती चैंपियन बनकर अपनी पहचान बनाई थी, अब ईस्ट इंडिया पावरलिफ्टिंग एवं आर्म रैसलिंग चैंपियनशिप 2025 में दमदार प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। यह प्रतियोगिता 6 और 7 सितम्बर को पुरानी दीघा, पूर्वा मिदनापुर (वेस्ट बंगाल) में आयोजित की जा रही है।

बिहार से भाग लेने वाले खिलाड़ी:

Digital Women Trust
  • विवेक कुमार – दरभंगा
  • मोहम्मद अमन लाइक – जहानाबाद
  • हर्ष राज – जहानाबाद
  • रुद्रांश राज – जहानाबाद
  • निशांत कुमार – जहानाबाद
  • मोहम्मद कैफ – जहानाबाद
  • मोहम्मद अजीज – जहानाबाद
  • रोशन कुमार – पटना
  • मोहम्मद एजाज हुसैन – नालंदा
  • मोहम्मद नजीर – नालंदा
  • मोहम्मद मुदस्सिर – नालंदा
  • मोहम्मद मलिक मस्तूर – पटना
  • मोहम्मद वाजिद अली – पटना
  • मोहम्मद तसीन – पटना
  • मनीष कुमार – छपरा

चैंपियन जिम के संचालक विनय कुमार ने कहा कि जहानाबाद समेत बिहार के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन करेंगे। वहीं, महासचिव विक्रम कुमार ने कहा कि ये सभी खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन से वेस्ट बंगाल की धरती पर भी जीत का परचम लहराएंगे।

उन्होंने युवाओं को संदेश दिया—
“नशे से हमेशा दूर रहें, शारीरिक मेहनत करें और फिट रहें। खेल हमें फिटनेस के साथ-साथ अनुशासन भी सिखाता है।”
“फिटनेस ही है असली पावर – बिहार के बाजू अब बंगाल में चमकेंगे।”

विक्रम कुमार ने यह भी कहा कि जहानाबाद के युवा खिलाड़ी लगातार नशे से दूर रहकर फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं और मेडल जीतकर जिले व राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं।

Jehanabad News: Players from Bihar will shine in East India Powerlifting and Arm Wrestling Championship 2025

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़