DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: दशहरा मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, ठाकुरबाड़ी– गौरक्षणी पुल निर्माण की मांग तेज

Jehanabad News: दशहरा मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, ठाकुरबाड़ी– गौरक्षणी पुल निर्माण की मांग तेज
IMG_20250909_210332

जहानाबाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में को दुर्गा पूजा शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा ने की। इस दौरान आगामी नवरात्रि और दशहरा मेला को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक में सबसे अहम मुद्दा ठाकुरबाड़ी से गौरक्षणी को जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त पुल का रहा। समिति के सदस्यों ने बताया कि यह पुल शहर को गौरक्षणी और गांधी मैदान से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। इसके टूटने से छात्रों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Digital Women Trust

धार्मिक दृष्टिकोण से यह क्षेत्र बेहद महत्वपूर्ण है। दरधा-यमुना संगम पर तीन प्रमुख स्थल हैं—गौरक्षणी स्थित माता माण्डेश्वरी मंदिर, गांधी मैदान का महाभारत कालीन शिव मंदिर और पौराणिक ठाकुरबाड़ी। छठ महापर्व, नवरात्रि और दशहरा जैसे अवसरों पर यहाँ लाखों श्रद्धालु एकत्र होते हैं। विशेषकर ठाकुरबाड़ी में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना और भव्य मेला जिले का मुख्य आकर्षण होता है।

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि पूर्व में दशहरा मेले के दौरान भीड़भाड़ में ब्लेड मारने जैसी घटनाएँ घट चुकी हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग की तत्काल आवश्यकता है।

समिति ने प्रशासन से आग्रह किया कि आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुल निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए और तब तक श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए अस्थायी वैकल्पिक व्यवस्था लागू की जाए।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा के अलावा डीएसपी सदर मनोज कुमार चौधरी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ, नगर थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अनिल ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Jehanabad News: Peace committee meeting regarding Dussehra fair, demand for construction of Thakurbari-Gaurakshani bridge intensifies

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़