DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: माघ पूर्णिमा पर दरधा–जमुना संगम घाट पर भव्य महाआरती व दीपोत्सव, उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Jehanabad News: माघ पूर्णिमा पर दरधा–जमुना संगम घाट पर भव्य महाआरती व दीपोत्सव, उमड़ा आस्था का जनसैलाब
IMG_20260202_091539


जहानाबाद। माघ शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर  दरधा–जमुना संगम घाट, गांधी मैदान, जहानाबाद में भव्य महाआरती एवं दीपोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। यह आयोजन संगम शिव मंदिर परिवार एवं संस्कार भारती, जहानाबाद जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर संगम घाट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा-समान पवित्र संगम तट पर उपस्थित होकर विधिवत पूजा-अर्चना, महाआरती एवं दीपदान में भाग लिया। पूरा घाट “हर-हर महादेव” के जयघोष, शंखनाद और मंत्रोच्चारण से भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। कार्यक्रम के उपरांत भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। संगम घाट और शिव मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं द्वारा एक साथ हजारों दीप प्रज्ज्वलित किए जाने से पूरा घाट अलौकिक और मनोहारी दृश्य में तब्दील हो गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग देर तक मौजूद रहे।


इस अवसर पर संस्कार भारती, जहानाबाद जिला इकाई के अध्यक्ष डॉ. एस. के. सुनील ने कहा कि “माघ पूर्णिमा सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र पर्व है। इस माह में पवित्र नदियों में स्नान, पूजा-अर्चना, आरती, दान-पुण्य का विशेष महत्व है। इसी आध्यात्मिक भावना के साथ हम सभी इस आयोजन में सम्मिलित हुए हैं।” कार्यक्रम में संस्कार भारती के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। इनमें महामंत्री डॉ. मानसी सिंह, उपाध्यक्ष अमित कुणाल, लोक कला प्रमुख संयोजक सावित्री सुमन, कला धरोहर विभाग संयोजक अमित कुमार, प्रचार विभाग संयोजक बरुण कुमार तथा कार्यकर्ता गौतम पाराशर प्रमुख रूप से शामिल थे। इस अवसर पर शहर के बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबियों ने संगम घाट पर दीप प्रज्ज्वलित कर, पूजा-अर्चना करते हुए समाज, राष्ट्र एवं विश्व कल्याण की मंगलकामना की। आयोजन में शहर के कई गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
भव्य महाआरती और दीपोत्सव ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का भी सुंदर संदेश दिया।

Digital Women Trust

Jehanabad News: On Magh Purnima, a grand Maha Aarti and Deepotsav were held at the Dardha-Jamuna confluence ghat, with a huge crowd of devotees.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़