DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: इलाहाबाद ही नहीं… बिहार के जहानाबाद में भी है संगम, रहस्यमयी गुफाओं और रत्न भंडार का अब तक नहीं खुला रहस्य

Jehanabad News: इलाहाबाद ही नहीं… बिहार के जहानाबाद में भी है संगम, रहस्यमयी गुफाओं और रत्न भंडार का अब तक नहीं खुला रहस्य
IMG_20251113_211835

जहानाबाद: संगम का नाम लेते ही लोगों के मन में सबसे पहले उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का ख्याल आता है — जहां गंगा, जमुना और सरस्वती नदियों का संगम विश्वभर में आस्था का प्रतीक माना जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि बिहार के जहानाबाद में भी एक ऐसा ही पवित्र संगम स्थल है, जहां दरधा और जमुना नदी का मिलन होता है।

जहानाबाद का यह संगम घाट न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इतिहास, रहस्य और लोककथाओं से भी भरा हुआ है। यह घाट सदियों से आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। छठ, दिवाली और श्रावणी मेले के अवसर पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। दिवाली पर यहां भव्य दीपोत्सव का आयोजन होता है, जो जिले का आकर्षण बन चुका है।

Digital Women Trust

संगम घाट का इतिहास और आस्था

स्थानीय मंदिर के पुजारी अभिषेक कुमार के अनुसार, जहानाबाद के इस संगम का इतिहास बेहद पुराना है। यहां दरधा और जमुना नदी का मधुर संगम होता है, जो लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है। सावन, दिवाली या छठ—हर पर्व पर हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना करने आते हैं।

गुफाओं और रत्न भंडार का रहस्य

इस स्थान से जुड़ी कई प्राचीन मान्यताएं भी हैं। कहा जाता है कि पुराने समय में जब बाढ़ आती थी, तो नदी के किनारे की सीढ़ियों पर पुराने सिक्के और धातु के टुकड़े दिखाई देते थे। लोगों का विश्वास है कि यहां रत्न भंडार दबे हुए हैं, जो अब तक अदृश्य हैं।

इतना ही नहीं, यहां की दो रहस्यमयी गुफाएं भी लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार, एक गुफा का मार्ग बराबर की गुफाओं तक जाता है, जबकि दूसरी राजगीर (राजगृह) तक पहुंचती है। कहा जाता है कि प्राचीन काल में साधु-संत इन गुफाओं के माध्यम से तपस्या स्थलों तक जाया करते थे।

आस्था से पर्यटन तक

आज यह संगम घाट न सिर्फ आस्था का प्रतीक है, बल्कि पर्यटन और मनोरंजन का भी प्रमुख स्थल बन गया है। यहां की शांत हवा, हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य लोगों को आकर्षित करता है।

युवा वर्ग के बीच यह स्थान अब प्रमुख सेल्फी पॉइंट के रूप में भी लोकप्रिय हो गया है। सुबह और शाम के समय यहां सैकड़ों लोग टहलने, ध्यान करने और तस्वीरें खींचने के लिए पहुंचते हैं।

जहानाबाद का संगम घाट, अपने रहस्यमयी गुफाओं, रत्न भंडार और धार्मिक महत्व के कारण अब धीरे-धीरे बिहार के पर्यटन मानचित्र पर अपनी खास पहचान बना रहा है।

Jehanabad News: Not only in Allahabad… Jehanabad in Bihar also has a confluence, the mystery of its mysterious caves and gem reserves remains unsolved.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़