DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: विधिज्ञ संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Jehanabad News: विधिज्ञ संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
InShot_20260714_145133702


जहानाबाद विधिज्ञ संघ, जहानाबाद के सभागार में मंगलवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम लड्डू प्रसाद, सचिव अवधेश कुमार सहित विभिन्न पदों पर निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के साथ ही सभी पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और संघ के विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत चुनाव पदाधिकारी गिरिजा प्रसाद एवं उनके सहयोगी पदाधिकारियों ने कराई। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम लड्डू प्रसाद ने कहा कि अधिवक्ताओं का विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वे संघ की गरिमा बनाए रखते हुए अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा, न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने तथा संघ के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। वहीं, नवनिर्वाचित सचिव अवधेश कुमार ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संघ के सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी। अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, उनके कल्याण तथा संघ को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। समारोह के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहा। शपथ ग्रहण के बाद उपस्थित अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और नवगठित टीम से संघ के हित में प्रभावी कार्य करने की अपेक्षा जताई।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Newly elected office-bearers of the Bar Association took the oath of office and secrecy.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़