DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: पारिवारिक जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, गांव में पसरा सन्नाटा

Jehanabad News: पारिवारिक जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, गांव में पसरा सन्नाटा
IMG_20250602_132951

जहानाबाद जिले के मोदनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत टरमा गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। वर्षों से चली आ रही जमीन की तनातनी उस समय हिंसक हो गई, जब भतीजे ने अपने ही चाचा इंद्रेश शर्मा को गोली मार दी।

घटना हिलसा स्थित 35 धुर जमीन के बंटवारे को लेकर हुई, जिसे लेकर दोनों भाइयों के परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। सोमवार को कहासुनी के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि भतीजे ने गुस्से में आकर गोली चला दी, जो इंद्रेश शर्मा के हाथ में लगी।

Digital Women Trust

घायल अवस्था में परिजनों ने उन्हें तत्काल जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। हालांकि, परिजनों का कहना है कि उन्हें मानसिक रूप से गहरा आघात पहुंचा है।

इंद्रेश शर्मा के छोटे भाई ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमने कभी नहीं सोचा था कि यह विवाद इस हद तक पहुंच जाएगा। कई बार पंचायत स्तर पर बैठकों और समझौतों की कोशिशें हुईं, लेकिन समाधान नहीं निकल पाया।”

घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है और लोग भय के साए में हैं। ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि आजकल लोग छोटी-छोटी बातों में भी अपना आपा खो देते हैं और गुस्सा जब नियंत्रण से बाहर हो जाए, तो वह विनाशकारी रूप ले लेता है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि पारिवारिक विवादों को समय रहते सुलझाने में समाज और प्रशासन की क्या भूमिका होनी चाहिए।

Jehanabad News: Nephew shot uncle in family land dispute, silence prevails in the village

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़