DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, किसानों को मिली नई जानकारी

Jehanabad News: मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, किसानों को मिली नई जानकारी
IMG_20250906_181610

जहानाबाद जिला उद्यान कार्यालय जहानाबाद की ओर से संयुक्त कृषि भवन, काको रोड स्थित सभागार में मशरूम उत्पादन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी संभावना, जिला उद्यान पदाधिकारी रूपेश कुमार अग्रवाल और उप परियोजना निदेशक आत्मा राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

Digital Women Trust

मशरूम उत्पादन से अतिरिक्त आय

अधिकारियों ने बताया कि मशरूम पौष्टिकता से भरपूर उत्पाद है, जिसे महिलाएं भी आसानी से घर पर उगा सकती हैं। धान-गेहूं जैसी परंपरागत फसलों के अलावा यह किसानों के लिए अतिरिक्त आय का साधन हो सकता है।
जिला उद्यान पदाधिकारी ने कहा कि उद्यान निदेशालय की ओर से अनुदानित दर पर मशरूम किट उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही झोपड़ी में मशरूम उत्पादन की भी योजना है। वर्तमान में मुख्य रूप से ऑस्टर, मिल्की और बटन मशरूम का उत्पादन किया जाता है, जिनमें बटन मशरूम की बाजार में सबसे अधिक मांग है।

प्रशिक्षण और भ्रमण

प्रशिक्षण में डॉ. वर्षा कुमारी, इंदु कुमारी और सौरव कुमार ने किसानों को मशरूम उत्पादन की तकनीक, देखभाल और विपणन की विस्तृत जानकारी दी।
किसानों को व्यवहारिक अनुभव दिलाने के लिए उन्हें आरोग्यम बटन मशरूम प्लांट, अदलूचक दौलतपुर, जहानाबाद का भ्रमण भी कराया गया।

किसानों की भागीदारी

इस प्रशिक्षण में 75 किसान शामिल हुए, जिनमें हरेराम कुमार, मुन्ना कुमार, निरंजन कुमार, चंदन कुमार, सिंटू कुमार, मालती कुमारी, आशा कुमारी सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

किसानों ने इस प्रशिक्षण को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि अब वे मशरूम उत्पादन से अतिरिक्त आमदनी का रास्ता तलाशेंगे।

Jehanabad News: Mushroom training program organized, farmers got new information

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़