DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्था से जिला पदाधिकारी संतुष्ट

Jehanabad News: ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्था से जिला पदाधिकारी संतुष्ट
IMG_20250826_175110

जहानाबाद भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार  जिले के ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया गया।

इस निरीक्षण का नेतृत्व जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे एवं पुलिस अधीक्षक विनित कुमार ने संयुक्त रूप से किया। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य प्रबंधों की गहन समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संपूर्ण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, वेयर हाउस प्रभारी सह अवर निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार, आईटी मैनेजर, जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा तथा पारदर्शिता को लेकर सभी मानकों का पालन किया जा रहा है।

Jehanabad News: Monthly inspection of EVM/VVPAT warehouse, District Officer satisfied with security and arrangements

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़