DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, मुख्यालय, नई दिल्ली में निदेशक से भेंटवार्ता

Jehanabad News: भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, मुख्यालय, नई दिल्ली में निदेशक से भेंटवार्ता
IMG-20250622-WA0004

कायनात इंटरनेशनल स्कूल, कायनात नगर, काको, जहानाबाद, बिहार के संस्थापक अध्यक्ष  शकील अहमद काकवी ने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, मुख्यालय, नई दिल्ली में निदेशक  दर्शन पावसकर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों के बीच स्काउट्स और गाइड्स के अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान कार्यक्रम को लेकर विशेष चर्चा हुई।

बैठक में कतर स्काउट्स और गाइड्स एसोसिएशन के साथ भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के संभावित सहयोग और आपसी कार्यक्रमों के संचालन की संभावनाओं पर विचार किया गया। साथ ही, वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ गर्ल गाइड्स एंड गर्ल स्काउट्स (WAGGGS), नई दिल्ली के आगामी Friends of Asia Pacific कार्यक्रम में भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई।

Digital Women Trust

काकवी ने इस अवसर पर  दर्शन पावसकर को बिहार आने और कायनात इंटरनेशनल स्कूल, काको, जहानाबाद का दौरा करने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया, ताकि ग्रामीण भारत में स्काउट्स और गाइड्स गतिविधियों की स्थिति को देखा और समझा जा सके।

काकवी ने निदेशक महोदय द्वारा दिए गए प्रेरणादायक सुझावों और मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि यह संवाद भविष्य में और अधिक सहयोग व सहभागिता के द्वार खोलेगा।

Jehanabad News: Meeting with the Director at Bharat Scouts and Guides Headquarters, New Delhi

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़