DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्रधान जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में बैठक, न्यायिक अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Jehanabad News: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्रधान जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में बैठक, न्यायिक अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
InShot_20250424_184300408

जहानाबाद  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जहानाबाद न्यायालय परिसर स्थित न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में हुई, जिसमें जहानाबाद तथा अरवल जिले के न्यायिक पदाधिकारी शामिल हुए। अरवल के न्यायिक अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश ब्रजेश कुमार ने 10 मई 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि सुलहनिय आपराधिक मामलों की अधिकतम संख्या में नोटिस तैयार करने की प्रक्रिया को तेज किया जाए। उन्होंने कहा कि अब तक का आंकड़ा संतोषजनक नहीं है, अतः प्रि-सीटिंग के माध्यम से अधिकाधिक मामलों का निपटारा सुनिश्चित किया जाए।

Digital Women Trust

उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से कहा कि पारा विधिक स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो नोटिस बनाने व वितरण में सहयोग करेंगे। इसका भरपूर लाभ उठाते हुए कार्य में गति लाई जाए। ब्रजेश कुमार ने कहा कि पिछले लोक अदालत के मुक़ाबले इस बार अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन लक्ष्य रखा गया है, जिसे प्राप्त करने के लिए सभी को सामूहिक एवं समर्पित प्रयास करना होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि विधिक मापदंडों का पालन करते हुए न्यायालयों को लचीला रुख अपनाना चाहिए ताकि आमजन को वास्तविक लाभ मिल सके और अधिक संख्या में विवादों का समाधान हो सके।

बैठक में रंजीत कुमार (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण), कौशलेंद्र कुमार शुक्ला (मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी), अपर मुख्य दंडाधिकारी प्रथम अदिति कुमारी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अनीश कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अंकित रंजन, प्रशिक्षु न्यायिक दंडाधिकारी तथा अरवल जिले के अन्य न्यायिक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों ने समर्पित प्रयास का आश्वासन दिया और तैयारियों को लेकर कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।

Jehanabad News: Meeting chaired by Chief District Judge regarding preparation of National Lok Adalat, necessary instructions given to judicial officers

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़