DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: मखदुमपुर में दलित परिवार पर हमले के घायलों से मिला लोजपा (रा) का प्रतिनिधिमंडल

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड स्थित मिरा बिगहा गांव में कुछ दिन पूर्व दबंगों द्वारा दलित समाज के लोगों के साथ किए गए हमले में घायल पीड़ितों से मिलने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की पांच सदस्यीय टीम पहुंची। जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंस कुमार के नेतृत्व में लोजपा (रा) के प्रतिनिधिमंडल ने गांव का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

हमले में घायल एक ही परिवार के दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए, जिन्हें पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है:

  1. देवरानी देवी (60 वर्ष) – पति स्व. बालकिशुन पासवान
  2. ओमप्रकाश कुमार (10 वर्ष) – पिता रमेश पासवान

प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने दिया भरोसा

इस मौके पर लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने पीड़ितों के परिजनों से फोन पर बात कर कहा कि पूरा लोजपा (रा) परिवार उनके साथ खड़ा है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। घटना की जांच और पीड़ितों को समर्थन देने पहुंचे जिला स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे:

  • अरविंद शर्मा – जिला महासचिव
  • निरंजन कुमार – संसदीय बोर्ड जिला अध्यक्ष
  • हंसराज पासवान – एससी/एसटी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष
  • संजय पासवान – मखदुमपुर प्रखंड अध्यक्ष

लोजपा (रा) के नेताओं ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो पार्टी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News