DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: राजगृह में होने वाले बहुजन भीम संकल्प समागम को लेकर लोजपा की बैठक आयोजित, चिराग पासवान को बताया सर्वजन नेता

Jehanabad News: राजगृह में होने वाले बहुजन भीम संकल्प समागम को लेकर लोजपा की बैठक आयोजित, चिराग पासवान को बताया सर्वजन नेता
IMG_20250624_082140

जहानाबाद, बिहार आगामी 29 जून 2025 को राजगृह में प्रस्तावित बहुजन भीम संकल्प समागम की तैयारी को लेकर जहानाबाद के जिला अतिथि गृह में लोजपा (रामविलास) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रिन्स कुमार ने की, जबकि बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहीं प्रदेश उपाध्यक्ष सह मखदुमपुर विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी रानी चौधरी ने समागम की सफलता हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

रानी चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन बिहार की राजनीति की नई दिशा और दशा तय करेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के विचारों से अवगत कराएं और अधिक से अधिक लोगों को सम्मेलन में शामिल करें।

Digital Women Trust

उन्होंने कहा कि चिराग पासवान किसी एक जाति विशेष के नहीं, बल्कि सभी जाति और धर्मों के लोकप्रिय नेता हैं। उनका नेतृत्व बहुजन समाज को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।

बैठक में यह भी बताया गया कि करीब तीन लाख लोगों के सम्मेलन में शामिल होने की संभावना है, जिसे सफल बनाने के लिए हर स्तर पर संगठन सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर कई प्रमुख लोजपा नेता उपस्थित रहे, जिनमें मखदुमपुर कार्यक्रम पर्यवेक्षक राजेश्वर पासवान, प्रदेश सचिव कुन्दन शर्मा, लोजपा नेता रमेश रेशमिया, सतेन्द्र शर्मा, जिला महासचिव अरविन्द शर्मा, संसदीय बोर्ड के जिला अध्यक्ष निरंजन कुमार, जहानाबाद प्रखंड अध्यक्ष कंचन कुमार तथा घोषी प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार प्रमुख रूप से शामिल थे।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समागम को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रत्येक पंचायत स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़