DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में उत्कृष्ट कार्य के लिए काको बीडीओ सम्मानित

Jehanabad News: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में उत्कृष्ट कार्य के लिए काको बीडीओ सम्मानित
IMG-20250427-WA0019

जहानाबाद  प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जहानाबाद जिले के काको प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान के जरिए काको प्रखंड के बेहतर कार्य निष्पादन को राज्य स्तर पर सराहा गया है।

कार्यक्रम में जिले के समग्र प्रदर्शन की भी प्रशंसा की गई। इस अवसर पर जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने काको बीडीओ को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लक्ष्यों को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने की दिशा में एक प्रेरणास्रोत है।

Digital Women Trust

उन्होंने जिले के अन्य प्रखंड विकास पदाधिकारियों से भी इसी तरह प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य कर जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही आम जनता के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का प्रमुख माध्यम है। कार्यक्रम के बाद जिले भर में बीडीओ के इस सम्मान को लेकर खुशी का माहौल देखा गया।

Jehanabad News: Kako BDO honored for excellent work in Pradhan Mantri Awas Yojana (Rural)

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़