DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की प्रोन्नति पर कॉलेज परिवार में हर्ष

Jehanabad News: डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की प्रोन्नति पर कॉलेज परिवार में हर्ष
InShot_20250304_152926483

जहानाबाद। एस. एस. कॉलेज, जहानाबाद के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को यूनिवर्सिटी प्रोफेसर के पद पर प्रोन्नति मिली है। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. दीपक कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि प्रो. सिन्हा एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ विद्वान शिक्षक भी हैं। वहीं, पूर्व प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ. कृष्णानंद ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उच्च शिक्षा प्राप्त की और गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य प्रस्तुत किए।

Digital Women Trust

गौरतलब है कि डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं। उनकी प्रोन्नति पर उन्हें बधाई देने वालों में डॉ. विनोद कुमार रॉय, प्रो. प्रवीण दीपक, डॉ. अविनाश कुमार, डॉ. नम्रता कुमारी, सुनील कुमार सिंह, अनिल कुमार द्विवेदी, रामजीवन पासवान, नीरज कुमार, प्रेम कुमार आदि शामिल रहे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़