DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: शतरंज चैंपियनशिप में जहानाबाद के खिलाड़ियों का जलवा, चारों ने टॉप-6 में बनाई जगह

Jehanabad News: शतरंज चैंपियनशिप में जहानाबाद के खिलाड़ियों का जलवा, चारों ने टॉप-6 में बनाई जगह
IMG-20261101-WA0060


अंडर-8 से अंडर-16 आयु वर्ग तक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, चैंपियन चेस एकेडमी में खुशी का माहौल


जहानाबाद। पटना के बिंदा वाटिका में रविवार, 1 नवंबर को आयोजित प्राइम एंगेज जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2026 में जहानाबाद के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में चैंपियन चेस एकेडमी, जहानाबाद के चार खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्गों में हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि चारों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का परिचय देते हुए टॉप-6 में स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता में अंडर-8 आयु वर्ग में वीरू कुमार ने टॉप-6 में जगह बनाई। वहीं अंडर-10 वर्ग में आदित्य कुमार ने टॉप-5 में स्थान प्राप्त किया। अंडर-12 वर्ग में अभिनव कार्तिक ने शानदार खेल दिखाते हुए टॉप-6 में अपनी जगह पक्की की, जबकि अंडर-16 वर्ग में आरुषि राज ने भी बेहतर प्रदर्शन कर टॉप-6 में स्थान हासिल किया। कम उम्र से लेकर किशोर आयु वर्ग तक के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से चैंपियन चेस एकेडमी में खुशी का माहौल है। एक ही प्रतियोगिता में चारों खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन करना उनकी नियमित मेहनत, अनुशासन और शतरंज के प्रति लगन को दर्शाता है। चैंपियन चेस एकेडमी के कोच बॉबी कुमार ने खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता से पहले पूरी मेहनत और लगन के साथ अभ्यास किया था। प्रतियोगिता के दौरान भी उन्होंने धैर्य, एकाग्रता और बेहतर रणनीति के साथ अपने खेल का प्रदर्शन किया। चारों खिलाड़ियों का टॉप-6 में जगह बनाना एकेडमी के लिए गर्व की बात है।उन्होंने कहा कि एकेडमी का उद्देश्य जहानाबाद में शतरंज की प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देकर जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। चारों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में भी उत्साह है। एकेडमी की ओर से सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Jehanabad players shine in chess championship; all four secure spots in the top 6

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़