DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: टेहटा में जीविका दीदियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक, फायर ब्रिगेड टीम ने दी अहम जानकारी

Jehanabad News: टेहटा में जीविका दीदियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक, फायर ब्रिगेड टीम ने दी अहम जानकारी
IMG_20250430_165009

जहानाबाद टेहटा गांव में अग्निशामक विभाग जहानाबाद की टीम द्वारा आग से बचाव एवं प्राथमिक सुरक्षा उपायों को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षु जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्रेया शर्मा और ज्योति, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार, अग्निक राजा कुमार, शिव शंकर कुमार, अजय कुमार पटेल, विकेंद्र कुमार, राहुल यादव और पुष्पा कुमारी समेत फायर ब्रिगेड की पूरी टीम मौजूद रही।
कार्यक्रम में जीविका दीदियों के साथ बैठक कर उन्हें गैस सिलेंडर में आग लगने पर तुरंत उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी गई। फायर कर्मियों ने बताया कि इस तरह की आपदा के समय घबराने की बजाय सतर्क रहना जरूरी है।
अधिकारियों ने सुझाव दिया कि किसी भी स्थान पर आग लगने की स्थिति में लोग तुरंत 112 या 101 नंबर पर कॉल कर अग्निशमन दल को सूचना दें, ताकि समय रहते घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया जा सके।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि घरों, स्कूलों, छात्रावासों, क्लीनिक और मेडिकल स्टोर्स में फायर एक्सटिंग्विशर अवश्य रखना चाहिए, ताकि छोटी आग की घटना को शुरुआती स्तर पर ही नियंत्रित किया जा सके। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आग से बचाव के प्रति सचेत करना और उन्हें प्राथमिक अग्नि सुरक्षा तकनीकों से अवगत कराना था। जागरूकता अभियान में भाग लेने वाली सभी जीविका दीदियों ने विभाग की इस पहल की सराहना की।

Jehanabad News: Jeevika sisters were made aware of fire safety in Tehta, fire brigade team gave important information

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़