DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: जदयू की पंचायत स्तरीय संगठनात्मक बैठक संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का लिया संकल्प

जहानाबाद, जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा जहानाबाद जिले में पंचायत स्तरीय संगठनात्मक बैठक का सफल आयोजन किया गया। यह बैठक दो चरणों में सम्पन्न हुई—जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में जिला जदयू कार्यालय पर तथा घोषी विधानसभा क्षेत्र में घोषी बाजार स्थित एक निजी रेस्ट हाउस में पंचायत अध्यक्षों के साथ विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने की। इस अवसर पर पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री अभिराम शर्मा, जिला संगठन प्रभारी प्रभात रंजन, वरिष्ठ नेता निरंजन केशव प्रिंस, राजीव रंजन उर्फ राजू सिंह, जेपी चंद्रवंशी, जहानाबाद विधानसभा प्रभारी रविंद्र पटेल, मखदुमपुर प्रभारी बंटी चंद्रवंशी, घोषी प्रभारी अरुण पटेल समेत जिले के तमाम प्रखंड, पंचायत एवं वार्ड अध्यक्ष मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना था। इस संदर्भ में प्रत्येक मतदान केंद्र पर शीघ्र बीएल-2 (बूथ लेवल कार्यकर्ता) की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में आमजन की भागीदारी बढ़ाने को लेकर भी रणनीति बनाई गई।

पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। सभी पंचायत अध्यक्ष गांव-गांव जाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु प्रेरित करें।”

जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने कहा, “बीएल-2 की शीघ्र नियुक्ति संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें हर बूथ पर पार्टी की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करनी है।”

पूर्व मंत्री अभिराम शर्मा ने कहा, “कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। हमें विश्वास है कि हम अपने पंचायत अध्यक्षों के नेतृत्व में हर बूथ पर जीत सुनिश्चित करेंगे।”

जिला संगठन प्रभारी प्रभात रंजन ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने की आवश्यकता पर बल दिया और कार्यकर्ताओं को जनजागरूकता के जरिए पुनरीक्षण अभियान से जोड़ने की अपील की।

वरिष्ठ नेता निरंजन केशव प्रिंस ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सिर्फ बैठक तक सीमित नहीं रहकर गांव-टोले में जाकर पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना चाहिए।

राजीव रंजन उर्फ राजू सिंह ने इस प्रकार की बैठकों को संगठन के लिए संजीवनी बताया, जबकि जेपी चंद्रवंशी ने कहा कि चुनाव से पूर्व संगठन को बूथ से लेकर पंचायत स्तर तक पूरी तरह सक्रिय करना प्राथमिकता है।

बैठक में रामप्रवेश कुशवाहा, विनय विद्यार्थी, राजेश शर्मा, पप्पू दांगी, अजीत शर्मा, मुकुल पटेल, अश्विनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र किशोर शर्मा, प्रो. सुशील कुमार सिन्हा, मीडिया सेल अध्यक्ष मदेश्वर यादव, राजू निषाद, जूदागी मांझी समेत घोषी एवं जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायत और वार्ड अध्यक्षों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

बैठक के अंत में यह संकल्प लिया गया कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में संगठन की सक्रियता और जनसंपर्क अभियान को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएगा।

Jehanabad News: JDU’s Panchayat level organizational meeting concluded, resolution taken to strengthen the organization up to booth level

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News