DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जदयू महिला प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान

Jehanabad News: जदयू महिला प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान
InShot_20260908_194733781

जहानाबाद। जनता दल (यूनाइटेड) महिला प्रकोष्ठ, जहानाबाद की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार को जदयू जिला कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित की गई। बैठक में महिला प्रकोष्ठ के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया।

बैठक की मुख्य अतिथि विधान पार्षद एवं जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शिवरानी प्रजापति ने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज की महिलाओं तक पहुंचाने और अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने की अपील की।

Digital Women Trust

विशिष्ट अतिथि एवं जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी कुमारी सुप्रिया रानी ने कहा कि संगठन की वास्तविक मजबूती जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से होती है। उन्होंने महिला पदाधिकारियों से नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर महिलाओं से संवाद स्थापित करने तथा पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रमिला कुशवाहा ने की। उन्होंने जिले में महिला प्रकोष्ठ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रदेश नेतृत्व के समक्ष रखी और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिले में महिला संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी।

जदयू जिलाध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार सिन्हा ने कहा कि पार्टी संगठन में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव बिहार में देखने को मिल रहा है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करने की अपील की।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश सचिव सुनीता कुमारी, प्रखंड अध्यक्ष रणधीर पटेल, जिला प्रवक्ता रजनीश बिकु, रिंकी मालाकार, मनोरमा देवी, मधेश्वर यादव, सियामणि देवी, अजय प्रजापति, उर्मिला मांझी, सविता देवी, जिला महासचिव मुरारी यादव, कार्यालय प्रभारी शंकर देव वर्मा, अयोध्या प्रसाद निषाद, रीना देवी, राखी देवी, मुन्नी देवी सहित बड़ी संख्या में जदयू पदाधिकारी एवं महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। बैठक के अंत में महिला प्रकोष्ठ की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करने, अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

Jehanabad News: JD(U) women’s wing review meeting emphasizes strengthening the organization and calls for increased women’s participation.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़