DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण करना प्रत्येक मानव का कर्तव्य: जयंत कुमार आचार्य

Jehanabad News: पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण करना प्रत्येक मानव का कर्तव्य: जयंत कुमार आचार्य
IMG_20250607_062421

जहानाबाद। अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत स्काउट और गाइड, जहानाबाद के कैडेटों द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में आम, पीपल, बरगद, अमरूद आदि के दर्जनों पौधे लगाए गए।

इस मौके पर शिक्षा विभाग के सहायक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री जयंत कुमार आचार्य ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यही पौधे आगे चलकर वृक्ष बनते हैं जो जीवनदायिनी हवा, जल, भोजन और जैव विविधता के संरक्षण में सहायक होते हैं। श्री आचार्य ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील भी की और स्काउट-गाइड को बैच प्रदान कर सम्मानित किया।

Digital Women Trust

भारत स्काउट और गाइड के हरिशंकर कुमार ने कहा कि लगाए गए पौधों की कम से कम तीन वर्षों तक देखभाल आवश्यक है, तभी वे वृक्ष बनकर पर्यावरण को स्वच्छ बना सकेंगे। उन्होंने सामूहिक प्रयासों द्वारा जल, वायु, मृदा, वन और जैव विविधता की रक्षा पर जोर दिया।

विद्यालय की वार्डन-सह-शिक्षिका प्रियंका कुमारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जीवनशैली में सुधार आवश्यक है। इस पौधारोपण कार्यक्रम में शुभम कुमार, कृष केसरी, अंकित कुमार, शिवम कुमार, वैष्णवी केसरी, अंजली कुमारी, नंदनी कुमारी एवं सौम्या कुमारी का सहयोग सराहनीय रहा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़