DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: सेंधवा गांव में बुखार और दाने की बीमारी की जांच, चिकनपॉक्स के लक्षण मिले

Jehanabad News: सेंधवा गांव में बुखार और दाने की बीमारी की जांच, चिकनपॉक्स के लक्षण मिले
InShot_20250304_201634545

जहानाबाद, 4 मार्च 2025: जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड स्थित ग्राम सेंधवा में फैली बुखार और दाने वाली बीमारी की जांच के लिए जिला स्तरीय और प्रखंड स्तरीय टीम ने दौरा किया। जांच के दौरान कुल 9 लोग इस बीमारी से प्रभावित पाए गए, जिनमें से अधिकांश 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे थे। चिकित्सकीय जांच में इनमें चिकनपॉक्स (चेचक) के लक्षण पाए गए।

स्वास्थ्य टीम द्वारा कुल 6 बच्चों के रक्त नमूने लिए गए, जिन्हें आगे की जांच के लिए पीएमसीएच, पटना भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद बीमारी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। इस दौरान आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से घर-घर सर्वेक्षण किया जा रहा है। साथ ही, प्रभावित बच्चों को विटामिन ए की खुराक और आवश्यक टीकाकरण दिए जाने का निर्देश दिया गया है।

Digital Women Trust

बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए पीएचसी फरीदपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा निरोधात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

जांच टीम में शामिल प्रमुख अधिकारी:

  • डॉ. प्रमोद कुमार – जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (टीम अध्यक्ष)
  • आलोक कुमार – जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट
  • संजीत रंजन – एसएमसी यूनिसेफ
  • डॉ. बृजेश कुमार – चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्तर
  • अरुण कुमार दिनकर – WHO मॉनिटर
  • एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और लैब टेक्नीशियन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस बीमारी की रोकथाम और नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध लक्षण की सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़