DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: फेंसिंग खिलाड़ियों के अभिभावकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, राष्ट्रीय चयन पर बनी सहमति

Jehanabad News: फेंसिंग खिलाड़ियों के अभिभावकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, राष्ट्रीय चयन पर बनी सहमति
IMG_20250611_181210

जहानाबाद अम्मा क्लब में फेंसिंग एसोसिएशन द्वारा कार्यकारिणी समिति तथा चयनित खिलाड़ियों के अभिभावकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा फेंसिंग खेल की कार्यप्रणाली को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में सचिव अन्नू शक्ति सिंह ने स्पष्ट किया कि अगर किसी खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होता है तो उसे प्रतियोगिता में अनिवार्य रूप से भाग लेना होगा। इसके साथ ही फेंसिंग खेल के संचालन हेतु एक विधिवत कार्य प्रणाली अपनाने की घोषणा की गई, जिससे खिलाड़ियों को भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Digital Women Trust

सभी अभिभावकों ने एसोसिएशन के निर्णयों का स्वागत करते हुए उनका समर्थन किया और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस सहयोग के लिए फेंसिंग एसोसिएशन, जहानाबाद के सचिव अन्नू शक्ति सिंह एवं समिति के सदस्यों ने अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

बैठक में यह भी बताया गया कि दिनांक 8 जून 2025 को आयोजित जहानाबाद जिला फेंसिंग ओपन ट्रायल चैंपियनशिप 2025-26 में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिसकी पुष्टि कार्यकारिणी समिति द्वारा की गई।

बिहार फेंसिंग एसोसिएशन की ओर से गोपाल कुमार (NIS) को जिला संघ की मांग पर ट्रायल में मार्गदर्शन हेतु भेजा गया था।

चयनित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:

  • चाइल्ड/मिनी वर्ग: आस्था कुमारी कश्यप, माही कुमारी
  • सब जूनियर वर्ग: अनन्या पर्वत
  • कैडेट वर्ग: कुणाल सिंह आर्य, गौरव कुमार वर्मा, विश्वसंस्कर ज्योति
  • सीनियर वर्ग: वेद प्रकाश रंजन, धीरज कुमार, राजेश दास, राजेश कुमार

सचिव अन्नू शक्ति सिंह ने कहा कि आने वाले समय में जिले में फेंसिंग खेल को और अधिक संगठित तथा पेशेवर तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़