DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जहानाबाद पहुंचे 2025 बैच के आईएएस प्रशिक्षु, बराबर की पहाड़ियों से की अध्ययन भ्रमण की शुरुआत

Jehanabad News: जहानाबाद पहुंचे 2025 बैच के आईएएस प्रशिक्षु, बराबर की पहाड़ियों से की अध्ययन भ्रमण की शुरुआत
IMG_20251231_202433


जहानाबाद शीतकालीन अध्ययन भ्रमण (विंटर स्टडी टूर) के तहत वर्ष 2025 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के ग्रुप-08 के 11 प्रशिक्षु अधिकारियों का दल जहानाबाद पहुंचा। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी प्रशिक्षु अधिकारियों ने जिले के ऐतिहासिक एवं विश्व प्रसिद्ध बराबर की पहाड़ियों से भ्रमण की शुरुआत की।
मौर्यकालीन वास्तुकला की अद्भुत मिसाल मानी जाने वाली बराबर की गुफाओं की बारीक कारीगरी, पत्थरों पर की गई उत्कृष्ट नक्काशी और प्राचीन स्थापत्य कला को देखकर सभी प्रशिक्षु अधिकारी मंत्रमुग्ध नजर आए। उन्होंने भारत की इस अमूल्य पुरातात्विक विरासत को नजदीक से समझा और इसकी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता की सराहना की।
भ्रमण के उपरांत जिला पदाधिकारी जहानाबाद अलंकृता पाण्डेय एवं उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्हें जिले की प्रशासनिक कार्यप्रणाली, विकास योजनाओं तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी ने अपने प्रशासनिक अनुभव साझा करते हुए युवा अधिकारियों को ईमानदारी, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त द्वारा सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस दल में प्रशिक्षु अधिकारी हरिप्रसाद एम, सुशांत कुमार, शिवानी मोहन, सक्षम भाटिया, पाटिल कृष्णा बबरुवान, कुमुद मिश्रा, फ़र्ख़ंदा क़ुरैशी, दिव्यांश मीना, अभिषेक कुमार सिंह, गौसिका पी. आर. एवं अंकित पांडे शामिल थे। सभी प्रशिक्षु अधिकारियों ने जहानाबाद की सांस्कृतिक समृद्धि, ऐतिहासिक धरोहर और प्रशासनिक व्यवस्था की मुक्तकंठ से प्रशंसा

Jehanabad News: IAS trainees of 2025 batch reached Jehanabad, started their study tour from the Barabar Hills.

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़