DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: समाज के निचले तबके के अधिकार के लिए हमेशा रहूंगा खड़ा : चुन्नू शर्मा

Jehanabad News: समाज के निचले तबके के अधिकार के लिए हमेशा रहूंगा खड़ा : चुन्नू शर्मा
IMG_20250629_173837

हम पार्टी नेता ने जिले भर के टोला सेवकों को किया सम्मानित

जहानाबाद हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चुन्नू शर्मा ने कहा कि समाज के सबसे निचले तबके के अधिकार, मान-सम्मान और हक-हकूक के लिए वह हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब भी जिले के आम लोगों को जरूरत होगी, वह उन्हें अपने साथ पाएंगे।

वे रविवार को शहर के एक निजी रेस्ट हाउस में आयोजित टोला सेवक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 130 टोला सेवकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Digital Women Trust

टोला सेवकों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी

चुन्नू शर्मा ने कहा कि टोला सेवक समाज के दलित, शोषित और वंचित तबके के बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन आज भी वे उपेक्षा के शिकार हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि टोला सेवकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाए और उनकी सभी मांगों को पूरा किया जाए।

विधानसभा चुनाव में दावेदारी का एलान

चुन्नू शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव में जहानाबाद सीट से अपनी दावेदारी का एलान करते हुए कहा,

“जिले की जनता अब बदलाव चाहती है। अब ऐसे नेता की जरूरत है जो आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझे और समाधान करे।”

उन्होंने कहा कि जहानाबाद में अब तक जो जनप्रतिनिधि चुने गए, उन्होंने सिर्फ जनता को ठगने का काम किया। चुनाव के समय वादे किए और बाद में जनता को भुला दिया।

“मैं जमीन से जुड़ा हुआ नेता हूं। मेरी लड़ाई समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के सम्मान और अधिकार के लिए है। अगर जनता ने मौका दिया तो मैं उनके हक के लिए जी-जान लगा दूंगा।”

समारोह में वक्ताओं ने रखी अपनी बात

समारोह में हम पार्टी के अन्य नेताओं ने भी अपनी बात रखी। मनीष कुमार, वीरेंद्र सिंह, सुनील कुमार, डब्लू शर्मा, सत्येंद्र मांझी, सुरेंद्र मांझी, सुरेश चौधरी, अमर सोनार, मिथिलेश मांझी, रिंकू मांझी और विश्व मोहन चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए टोला सेवकों की स्थिति सुधारने और समाज के हाशिए पर खड़े लोगों के हक में आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

Jehanabad News: I will always stand for the rights of the lower sections of society: Chunnu Sharma

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़