कर्पूरी भवन के हॉल का नामकरण उनके नाम पर
जहानाबाद अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं संरक्षक दुलारचंद ठाकुर जी के निधन के उपरांत को जहानाबाद के कर्पूरी भवन (ठाकुरबारी) में एक भव्य श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय नाई संघ के जिला अध्यक्ष एवं राजद के जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर ने की, जबकि संचालन जिला सचिव दिनेश ठाकुर ने किया।
समाज ने दी भावभीनी विदाई
श्रद्धांजलि सभा में जिले और प्रखंड से आए सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष देवकिशुन ठाकुर, प्रदेश सचिव नंदकिशोर ठाकुर, पटना जिला अध्यक्ष कृष्ण ठाकुर, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर और भाजपा जिलामहामंत्री अनिल ठाकुर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष देवकिशुन ठाकुर ने कहा,
“दुलारचंद ठाकुर जी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने समाज के विकास और उत्थान के लिए जीवनभर कार्य किया। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता।”
जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर भावुक होते हुए बोले,
“वह समाज के भीष्म पितामह थे। उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समाज सेवा हमेशा हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगी।”
अनिल ठाकुर ने कहा,
“दुलारचंद ठाकुर समाज के लिए सदैव मार्गदर्शक रहे। उनका आशीर्वाद हम सबके साथ था और रहेगा।”
हॉल का नामकरण उनके नाम पर
सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कर्पूरी भवन के एक हॉल का नाम स्वर्गीय दुलारचंद ठाकुर जी के नाम पर रखा जाएगा, ताकि उनकी स्मृति हमेशा जीवित रहे और समाज के लोग उनके योगदान से प्रेरित होते रहें।
दो मिनट का मौन, नम आंखों से विदाई
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपस्थित प्रमुख लोग:
रूपेश ठाकुर (जिला युवा अध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष), शिबू ठाकुर (जिला सचिव), जदयू महिला नेत्री मनोरमा देवी, रामानुज ठाकुर, गौतम ठाकुर, पिंटू ठाकुर, उमेश ठाकुर, कौशल ठाकुर, समीर ठाकुर, अनुज ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, अनंतदेव ठाकुर, सुशील ठाकुर, जोगिंदर ठाकुर, राकेश ठाकुर समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Jehanabad News: Heartfelt tribute to former district president of All India Barber Association Dular Chand Thakur
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












