DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: पत्नियों और चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां

Jehanabad News: पत्नियों और चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
InShot_20260903_175021780

जहानाबाद में पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति अपनी दो पत्नियों और चार बच्चों को छोड़कर तीसरी महिला के साथ फरार हो गया। पति के अचानक गायब होने के बाद दोनों पत्नियां न्याय की गुहार लेकर नगर थाना और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने पुलिस से पति की तलाश कर उसे वापस लाने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। मामला जिला मुख्यालय के मलहचक मोड़ स्थित पानी टंकी इलाके का बताया जा रहा है। पीड़िता रिंकू देवी के अनुसार, करीब 15 वर्ष पहले उसकी शादी शकूराबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले राजू लाल से हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बेटे हुए। राजू लाल होटल में काम करता था। इसी दौरान होटल में काम करने वाली खुशबू नामक महिला से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। रिंकू देवी का कहना है कि जब उसे पति के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। बाद में रिंकू की सहमति से करीब आठ वर्ष पहले राजू लाल ने खुशबू देवी से भी शादी कर ली। इसके बाद दोनों महिलाएं एक साथ रहने लगीं। खुशबू से भी राजू लाल की दो बेटियां हुईं। दोनों पत्नियों के मुताबिक, राजू लाल उन्हें मलहचक पानी टंकी के पास किराए के मकान में रखता था और बारी-बारी से दोनों के साथ रहता था। इस तरह परिवार चल रहा था। इसी दौरान राजू लाल का होटल में काम करने वाली जूली नामक महिला से संपर्क बढ़ गया। मोबाइल पर बातचीत को लेकर घर में अक्सर विवाद होने लगा। महिलाओं का आरोप है कि बुधवार को होटल में काम करने के दौरान राजू लाल अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। दोनों पत्नियों का दावा है कि राजू लाल जूली के साथ हरियाणा चला गया है। दोनों महिलाएं जब जूली के जोलबीघा स्थित घर पहुंचीं तो उसके परिजनों से पूछताछ की। महिलाओं के अनुसार, वहां उन्हें बताया गया कि जूली के पहले से दो बच्चे हैं और वह राजू लाल के साथ हरियाणा चली गई है।
पति के अचानक चले जाने से दोनों पत्नियां और उनके चारों बच्चे परेशान हैं। महिलाओं का कहना है कि परिवार की जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई है। अब दोनों पत्नियां पुलिस से राजू लाल की तलाश कराने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग कर रही हैं। हालांकि, मामले में पति या कथित तीसरी महिला का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Jehanabad News: Husband abandons wives and four children to elope with a third woman; both wives approach the police station seeking justice.

Digital Women Trust
Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़