DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: शिक्षक बनने की राह में ईमानदारी और समय की अहम भूमिका: डॉ. सफदरे आलम

Jehanabad News: शिक्षक बनने की राह में ईमानदारी और समय की अहम भूमिका: डॉ. सफदरे आलम
IMG_20250524_141628

12 दिवसीय बी.एड कार्यशाला में छात्रों ने सीखे शिक्षण कौशल

जहानाबाद: चंद्रिका नगर, नौरू स्थित माँ कमला चंद्रका जी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र (कोड 05143) में बी.एड प्रथम सत्र (जनवरी 2024 बैच) के लिए आयोजित 12 दिवसीय कार्यशाला के अंतर्गत शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, पटना के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. एम. सफदरे आलम एवं सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आसिफ इकबाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कॉलेज के सचिव डॉ. संजय कुमार भी उपस्थित रहे।

Digital Women Trust

मुख्य अतिथि डॉ. सफदरे आलम ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि शिक्षक बनने की राह में ईमानदारी, समय का प्रबंधन और निरंतर संघर्ष की अत्यंत आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि एक सच्चा शिक्षक केवल ज्ञान अर्जित नहीं करता, बल्कि समस्याओं को सुलझाने के लिए सतत प्रयास करता है। छात्रों को शॉर्टकट से दूर रहकर आत्म-विकास पर ध्यान देना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि डॉ. आसिफ इकबाल ने कहा कि शिक्षण एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें व्यावहारिक प्रशिक्षण व निरंतर सुधार जरूरी है। उन्होंने कार्यशाला की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह छात्रों को वास्तविक शिक्षण परिदृश्यों से रूबरू कराता है।

कॉलेज के सचिव डॉ. संजय कुमार ने कहा कि कॉलेज का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं है, बल्कि भावी शिक्षकों को सामाजिक रूप से जिम्मेदार एवं शैक्षणिक रूप से दक्ष बनाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होती हैं।

कार्यक्रम में अतिथियों का पारंपरिक स्वागत फूलों की वर्षा, बुके और अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। इस अवसर पर अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ. रिंकू कुमारी, काउंसलर डॉ. अरुण कुमार, राजेश कुमार, अक्षय कुमार, चंदन कुमार सहित कई शिक्षक व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यशाला के दौरान बी.एड प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेकर शिक्षण कौशल का विकास कर रहे हैं। इस 12 दिवसीय कार्यशाला का उद्देश्य भावी शिक्षकों को शिक्षण की बारीकियों से अवगत कराना, शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना तथा उन्हें व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाना है।

Jehanabad News: Honesty and time play an important role in becoming a teacher: Dr. Safdar Alam

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़