DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के नेता चुन्नू शर्मा का जहानाबाद विधायक पर बड़ा हमला, तेजस्वी यादव पर भी साधा निशाना

जहानाबाद, बिहार: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के नेता रितेश शर्मा उर्फ़ चुन्नू शर्मा ने मंगलवार को जहानाबाद में एक प्रेस वार्ता के दौरान स्थानीय विधायक सुदय यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता उनसे केवल 17 महीनों का नहीं, बल्कि पूरे साढ़े सात साल का हिसाब लेगी।

चुन्नू शर्मा ने कहा कि जहानाबाद में विकास ठप पड़ा है और विधायक सुदय यादव ने जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है। “अब समय आ गया है जब जनता उनके कामकाज का विस्तृत हिसाब मांगेगी,” उन्होंने पत्रकारों से कहा।

इसी दौरान उन्होंने राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। हाल ही में तेजस्वी यादव द्वारा विभिन्न आयोगों में कथित परिवारवाद के आरोप पर पलटवार करते हुए चुन्नू शर्मा ने कहा, “तेजस्वी यादव को परिवारवाद का आरोप लगाना शोभा नहीं देता क्योंकि उनका पूरा परिवार खुद इसी में लिप्त रहा है। उनके परिवार ने ही वर्षों तक सत्ता में रहकर पारिवारिक हितों को प्राथमिकता दी।”

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने यह भी संकेत दिए कि आगामी विधानसभा चुनाव में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Jehanabad News: Hindustani Awam Morcha (S) leader Chunnu Sharma made a big attack on Jehanabad MLA, also targeted Tejashwi Yadav

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News