DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: काको सूर्य मंदिर में प्रेम प्रसंग का हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी से जबरन कराई शादी

Jehanabad News: काको सूर्य मंदिर में प्रेम प्रसंग का हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी से जबरन कराई शादी
IMG_20250610_203831

जहानाबाद (काको) — जिले के प्रसिद्ध काको सूर्य मंदिर में मंगलवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक पुराने प्रेम प्रसंग ने एक युवक की तयशुदा शादी पर संकट खड़ा कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक काको प्रखंड के धामापुर गांव का निवासी है, जबकि युवती जहानाबाद शहर के राजा बाजार की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध था।

Digital Women Trust

युवती की शादी पहले ही किसी और से हो चुकी थी, लेकिन जब उसके पति को प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली, तो उसने युवती को त्याग दिया। इधर, युवक की शादी किसी अन्य लड़की से तय हो गई थी और कुछ दिनों में उसका विवाह होना था।

इसी बीच युवती के परिजनों को जब यह जानकारी मिली कि उसका प्रेमी अब किसी और से विवाह करने जा रहा है, तो उन्होंने युवक को बहाने से काको सूर्य मंदिर बुलाया और वहां दोनों की शादी करवा दी।

मंदिर परिसर में मौजूद लोगों के अनुसार, यह घटनाक्रम अचानक हुआ और कुछ समय के लिए अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि, कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई।

फिलहाल, युवक और युवती की पूरी पहचान उजागर नहीं की गई है और ना ही प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक बयान सामने आया है।

इस घटना ने जिले भर में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है और सोशल मीडिया पर भी लोग इस प्रेम-प्रसंग को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

फिलहाल डी डब्लू समाचार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Jehanabad News: High voltage drama of love affair in Kako Surya Mandir: Girlfriend’s family forcibly got her married to her boyfriend

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़