DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: हम पार्टी के जिला कार्यालय का मंत्री संतोष कुमार सुमन ने किया उद्घाटन, विपक्ष पर साधा तीखा निशाना

Jehanabad News: हम पार्टी के जिला कार्यालय का मंत्री संतोष कुमार सुमन ने किया उद्घाटन, विपक्ष पर साधा तीखा निशाना
InShot_20250427_063506284

जहानाबाद गांधी मैदान स्थित हम पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालय का आज भव्य उद्घाटन बिहार सरकार के लघु सिंचाई मंत्री संतोष कुमार सुमन ने किया। कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए विपक्ष पर सीधा निशाना साधा और कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए जिले में कार्यालय की आवश्यकता थी, जहां आम लोग और कार्यकर्ता मिलकर अपनी समस्याओं और सुझावों को साझा कर सकें।

विपक्ष की रणनीति पर साधा निशाना

Digital Women Trust

मंत्री संतोष कुमार सुमन ने आरोप लगाया कि विपक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फिर से अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उनकी ये मंशा सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री ने महागठबंधन को मजबूत किया था, तभी विपक्षी नेता दो बार उपमुख्यमंत्री बन सके। अब फिर से सत्ता का सपना देख रहे हैं, लेकिन एनडीए पूरी तरह एकजुट है।”

एनडीए 2025 में बनाएगा प्रचंड सरकार: संतोष सुमन

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री ने दावा किया कि एनडीए 2025 में 225 से ज्यादा सीटें जीतकर एक मजबूत सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल घबराहट में अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। “जब मुख्यमंत्री उनके साथ थे तो सब कुछ ठीक था, अब एनडीए में आने के बाद उन पर तरह-तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं,” मंत्री ने कहा।

पहलगाम आतंकी हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम में हुई आतंकी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर हत्या करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में कड़े फैसले ले रहे हैं और जो भी भारत की ओर बुरी नजर से देखेगा, उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान हम पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के साथ ही हम पार्टी ने जिले में अपने संगठनात्मक विस्तार और आगामी चुनावी तैयारियों का शंखनाद कर दिया।

Jehanabad News: HAM Party’s district office inaugurated by minister Santosh Kumar Suman, took a dig at the opposition

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़