DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: ‘शब्दाक्षर’ के बैनर तले सम्मान समारोह एवं होलिकोत्सव का भव्य आयोजन

Jehanabad News: 'शब्दाक्षर' के बैनर तले सम्मान समारोह एवं होलिकोत्सव का भव्य आयोजन
InShot_20250309_074722972

जहानाबाद (बिहार)शब्दाक्षर राष्ट्रीय साहित्यिक संगठन की जिला इकाई जहानाबाद के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह सह रंगारंग होलिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय राजेंद्र पुस्तकालय सभागार में अहले सुबह से देर शाम तक चला, जिसमें जिले की अग्रणी महिलाओं को सम्मानित किया गया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।

साहित्य, कला और समाज में योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान

कार्यक्रम में श्रमशील व्यवसायी लीला गुप्ता, सौंदर्य प्रसाधन विशेषज्ञ मंजु सिन्हा, रक्त वीरांगना ममता प्रिया, धर्मध्वजधारिका पूनम मिश्रा और अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार सावित्री सुमन को अंगवस्त्र, पुष्पमाला और उपहार सामग्री देकर सम्मानित किया गया।

Digital Women Trust

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सावित्री सुमन और प्रदेश साहित्य मंत्री मानसी सिंह ने शब्दाक्षर संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संस्था साहित्य, कला, संस्कृति और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। भविष्य में भी इसे जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

कविताओं और होली गीतों पर झूम उठी महिलाएं

कार्यक्रम के मध्य में महिला साहित्यकारों द्वारा होली पर्व पर आधारित कविताओं की प्रस्तुति ने उपस्थित महिलाओं को झूमने और तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद महिलाओं और युवतियों ने होली गीतों पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएँ दीं

कार्यक्रम में रही महिलाओं की शानदार भागीदारी

कार्यक्रम में रूबी शर्मा, ममता गुप्ता, पूनम मिश्रा, ममता प्रिया, मंजु सिन्हा, लीलावती गुप्ता, मानसी सिंह, कृति कुमारी, संध्या केशरी, चित्रा सिन्हा, रश्मि, पुनम जी, राखी केशरी, संगीता देवी, सुनीता जी, सोनी पाण्डेय सहित शताधिक महिलाएं और युवतियां उपस्थित रहीं।

शब्दाक्षर के राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष की शुभकामनाएँ

कार्यक्रम के अंत में जिला प्रसार मंत्री ममता प्रिया ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकजुटता और समरसता का भाव विकसित होता है, इसलिए इन्हें लगातार किया जाना चाहिए

राष्ट्रीय अध्यक्ष रविप्रताप सिंह और प्रदेश अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार मिश्र ने जहानाबाद जिला इकाई को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि महिलाओं की बढ़ती जागरूकता इस बात का प्रतीक है कि वे अबला नहीं, बल्कि सबला बनने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने शब्दाक्षर जहानाबाद इकाई द्वारा उठाए गए इस कदम को अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय बताया।

यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और साहित्यिक चेतना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जिसने होली के रंगों के साथ-साथ सामाजिक समरसता और महिला शक्ति का संदेश भी दिया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़