आज संडे है यानी छुट्टी का दिन । ऐसे में देशवासी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला देखने के लिए तैयार हैं। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। वहीं कीवी टीम ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को पटखनी दी थी।

दोनों टीमों के बीच आए दोपहर 2:30 बजे से फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खिताबी भिड़ंत होगी। आईसीसी प्रतियोगिताओं में इन टीमों का रिकॉर्ड शानदार रहा है और दोनों के पास स्क्वॉड में दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं। भारत ने जहां इस टूर्नामेंट में 5वीं बार फाइनल में जगह बनई तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने तीसरी बार फाइनल में जगह बनाने की उपलब्धि अपने नाम कर ली। भारत इस टूर्नामेंट को दो बार जीत चुका है तो वहीं कीवी टीम ने एक बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। भारत के पास विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दो खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत की सफलताओं में बड़ा योगदान दिया है। कोहली ने तीन बार आईसीसी प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड जीता है। इस बार भी वह रंग में दिखाई दे रहे हैं। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी पारियां यादगार रही हैं। कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2014 और 2016 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट खिताब जीता था।

वह 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भी 765 रन बनाकर रिकॉर्ड के साथ इस अवार्ड को जीत चुके हैं। कोहली चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में क्रिस गेल को पछाड़ने से मात्र 45 रन दूर हैं। रोहित शर्मा भी आईसीसी इवेंट में पीछे नहीं रहे हैं। उनके नाम वनडे वर्ल्ड कप में 7 शतक लगाने का रिकॉर्ड है, जो किसी बल्लेबाज ने नहीं लगाए हैं। पांच शतक तो 2019 के वर्ल्ड कप सीजन में आए थे। टी20 वर्ल्ड कप में भी रोहित से ज्यादा छक्के (50) किसी और बल्लेबाज ने नहीं लगाए हैं। रविंद्र जडेजा 20 विकेटों के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। उन्होंने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीता था। उस प्रतियोगिता में उन्होंने गोल्डन बॉल भी जीती थी। भारत के पास प्लेइंग 11 में मोहम्मद शमी भी शामिल होंगे, जिन्होंने विश्व कप 2023 के एक संस्करण में 24 विकेट हासिल किए थे। किसी भारतीय गेंदबाज ने विश्व कप के एक संस्करण में इतने विकेट नहीं लिए हैं।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












