DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:‘अली लर्निंग सेंटर’ का भव्य उद्घाटन, सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव और विधायक सुदय यादव रहे मौजूद

Jehanabad News:‘अली लर्निंग सेंटर’ का भव्य उद्घाटन, सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव और विधायक सुदय यादव रहे मौजूद
IMG_20250517_170735


जहानाबाद अरवल मोड़ के समीप खुतबा चक में आज शनिवार को ‘अली लर्निंग सेंटर’ का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जहानाबाद के सांसद डॉ.सुरेंद्र प्रसाद यादव उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का आयोजन बिहार कलाल एराकी मिल्लत कमिटी, जहानाबाद के तत्वावधान में किया गया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय नागरिकों, शिक्षाविदों, युवाओं और समाजसेवियों की उत्साहजनक भागीदारी रही।

Digital Women Trust

अपने संबोधन में सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि “शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे लर्निंग सेंटर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे युवाओं को नई दिशा और अवसर प्राप्त होंगे।”
वहीं, विधायक सुदय यादव ने कहा, “यह केंद्र न केवल बच्चों और युवाओं को ज्ञान देगा, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम भी बनेगा।”

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने केंद्र की भविष्य की योजनाओं की सराहना की और इसके सफल संचालन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Jehanabad News: Grand inauguration of ‘Ali Learning Center’, MP Dr. Surendra Prasad Yadav and MLA Suday Yadav were present

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़