DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जिला परिषद की सामान्य बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं की हुई व्यापक समीक्षा।

Jehanabad News: जिला परिषद की सामान्य बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं की हुई व्यापक समीक्षा।
IMG_20251231_101026

जहानाबाद जिला परिषद, की सामान्य बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित ग्राम प्लैक्स भवन में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्षा रानी कुमारी ने की, जबकि नेतृत्व उप विकास आयुक्त-सह- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, जहानाबाद डॉ. प्रीति (भा.प्र.से.) ने किया।
बैठक की शुरुआत 4 जुलाई 2025 को आयोजित पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा के साथ हुई। इस दौरान लंबित योजनाओं और कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला परिषद की आय बढ़ाने तथा सरकारी भूमि के बेहतर सदुपयोग को लेकर विशेष चर्चा की गई। परिषद की भूमि पर विवाह भवन एवं दुकानों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई, ताकि स्थानीय नागरिकों को सुविधाएं मिलें और जिला परिषद के राजस्व में वृद्धि हो सके।
इसके अलावा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED), विद्युत विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से बस स्टैंड के समीप वाहन पार्किंग निर्माण को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। वहीं जिला परिषद की भूमि को सुरक्षित रखने के लिए सभी चिन्हित भूखंडों का सीमांकन (डिमार्केशन) कराने तथा वहां ‘जिला परिषद’ के सूचना बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया।
बैठक के अंत में जिला परिषद अध्यक्षा एवं उप विकास आयुक्त ने जनहित से जुड़ी सभी योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से धरातल पर उतारने का संकल्प दोहराया।

Jehanabad News: General meeting of the District Council concluded, development plans were comprehensively reviewed.

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़